
मायावती (Mayavati) ने ट्वीट कर के कहा है – देश में जारी जबर्दस्त लाॅकडाउन के दौरान जनउपेक्षा व जुल्म-ज्यादती की अनेकों तस्वीरें मीडिया में आम हैं परन्तु प्रवासी मजदूरों पर यूपी के बरेली में कीटनााशक दवा का छिड़काव करके उन्हें दण्डित करना क्रूरता व अमानीवयता है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। सरकार तुरन्त ध्यान दे।
और उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए बी कहा- बेहतर होता कि केन्द्र सरकार राज्यों का बाॅर्डर सील करके हजारों प्रवासी मजदूरों के परिवारों को बेआसरा व बेसहारा भूखा-प्यासा छोड़ देने के बजाए दो-चार विशेष ट्रेनें चलाकर इन्हें इनके घर तक जाने की मजबूरी को थोड़ा आसान कर देती।
कोरोना लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली (bareilly) जिले में पहुंचे प्रवासी मजदूरों लोगों को बीच सड़क पर बैठाकर उनके ऊपर सैनेटाइजर का छिड़काव करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है भीड़ में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी थीं। आंखों में केमिकलयुक्त पानी जाने से कुछ लोगों की आंखें लाल हो गईं और कुछ बच्चे रोने लगे।
सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई तो सपा, बसपा और कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। बरेली में सड़क पर अपने-अपने घरों की ओर जा रहे लोगों को सड़क पर बैठाकर सेनिटाइजर के छिड़काव के मामले में तूल पकड़ लिया है।
ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने बरेली से होकर गुजरने वाले बाहर के यात्रियों को बैठा कर उन्हें सैनिटाइज करने के लिए उन पर पीछे से स्प्रे किया था। यह मामला तूल पकड़ गया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी डीएम से बात की।
डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम को बस स्टैंड एरिया और खाली बसों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गये थे। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने मजदूरों पर बौछार कर दी थी। उन्हे ऐसा करने के निर्देश नही दिए गए थे। ऐसा किन लोगों ने किया यह देखा जा रहा है।
इस मामले की जांच होगी। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि सैटेलाइट बस अड्डे पर कुछ लोगों के ऊपर केमिकल युक्त पानी का छिड़काव कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया गया था। गलत तरीका है। मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएफओ बरेली चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को सैटेलाइट बस स्टैंड पर मजदूरों को बिठाकर सोडियम हाइड्रोक्लोराइड केमिकल से नहला दिया गया। केमिकल आंखों के लिये नुकसान दायक है। सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव निर्जीव वस्तुओं दीवारों पर किया जाता है।
रविवार को तमाम लोग अपने घर जाने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचे थे। इन सभी को सेनेटाइज करने के लिए सड़क पर बैठा दिया गया और सभी से आंख बंद कर लेने को कहा गया और फिर इन पर दमकल की गाड़ी से सोडियम हाइपोक्लोराइड की बारिश कर दी गई। इस दौरान कुछ लोगों की आंख में पानी चला गया और उनकी आंखों में जलन होने लगी।
tags: #Mayavati #bareilly#Chemical Spraying on laborers #Pathetic #Firebrigade #NagarNigam #D M Nitish kumar #bareilly live #bareilly news #bareilly news live
Big news in Haryana! Nayab Singh Saini is now the Chief Minister, replacing Manohar Lal…
Hey there! Google Doodle is having a little party for all the coffee fans out…
Indian cricket is getting better, thanks to BCCI secretary Jay Shah and the 'Test Cricket…
Learning from Every Ball: Gavaskar's Wisdom for Jurel Sunil Gavaskar, the former Indian batsman, offered…
In a star-studded ceremony at Bharat Mandapam, Prime Minister Narendra Modi presented the inaugural National…
Hey Xiaomi fans! Good news – the Xiaomi 14 is coming to India! You can…